Thursday, April 25, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeदुर्घटनामसूरी हादसे में हुई दो की मौत, घायल लोगों का अस्पताल में...

मसूरी हादसे में हुई दो की मौत, घायल लोगों का अस्पताल में किया जा रहा इलाज

मसूरी: मसूरी देहरादून हाईवे पर रविवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक रोडवेज बस खाई में गिर गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है, जिसमें से एक की उम्र करीब 55 वर्ष और दूसरी की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है। हादस में कई लोग घायल हुए हैं। कुछ को देहरादून भेजा गया है, वहीं कुछ का मसूरी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश
जिलाधिकारी सोनिका दून अस्पताल पहुंचीं। जहां उन्‍होंने दो की मौत की पुष्टि की। वहीं उन्‍होंने मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि सात घायलों को मैक्स पताल ले जाया गया था। जिनमें से दो कि रास्ते में ही मौत हो गई। पांच का इलाज चल रहा है। इनमें से तीन बिल्कुल ठीक है और दो का सिटी स्कैन कराया जा रहा है। इनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं दो घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत सामान्य बनी है। करीब 20 घायल मसूरी अस्पताल में बताए गए हैं। जिनमें से 14 को दून लाया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी दून अस्‍पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

मदद के लिए खाई में उतरे स्‍थानीय लोग
हादसा रविवार को दोपहर 12 बजे बाद हुआ। बस खाई में गिरने की आवाज सुनते ही स्‍थानीय लोग मदद के लिए खाई में उतरे, लेकिन राहत-बचाव कार्य में उन्‍हें कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ी।

लगभग 40 लोग थे उत्‍तराखंड रोडवेज बस में सवार
हादसा मसूरी से पांच किमी पहले मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुआ। बताया गया कि लगभग 40 लोग बस में सवार थे। बस मेसानिक लॉज बस स्टैंड से देहरादून के लिए चली थी।

हादसे के कारणों का पता लगा रही पुलिस
आइटीबीपी, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से लोगों को निकाला। एसडीएम नंदन कुमार, आइटीबीपी डायरेक्‍टर पीएस डंगवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें