Saturday, June 3, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeअपराधचार महिलाओं की हत्या करने वाले आरोपी ने की आत्महत्या, रामगंगा किनारे...

चार महिलाओं की हत्या करने वाले आरोपी ने की आत्महत्या, रामगंगा किनारे पेड़ पर लटका मिला शव

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट में एक साथ चार महिलाओं की हत्या करने वाले आरोपी ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला भी समाप्त कर ली। खबरों की मानें तो आरोपी का शव रामगंगा किनारे पेड़ पर लटका मिला। बता दें कि विगत 12 मई को गंगोलीहाट के बुरसम गांव के चंतोला तोक निवासी संतोष राम ने अपनी पत्नी चंद्रकला को गला घोंटकर मौत के घाट उतारने के बाद पड़ोस में रहने वाली ताई हेमंती देवी, चचेरी भाभी रमा देवी, चचेरी बहन माया देवी की निर्मम हत्या कर दी थी। दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी संतोष राम लगातार फरार चल रहा था और उसकी तलाश में पुलिस की कई टीम लगी हुईं थी। आज गंगोलीहाट के थानाध्यक्ष मंगल सिंह नेगी ने संतोष राम के शव मिलने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि उसका शव सड़ी-गली अवस्था में जंगल से बरामद हुआ है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें