Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeअपराधगदरपुर में ईडी का छापा, NH-74 घोटाले के आरोपी को किया गिरफ्तार

गदरपुर में ईडी का छापा, NH-74 घोटाले के आरोपी को किया गिरफ्तार

उधमसिंहनगर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर में बुधवार को ईडी ने छापा मारकर एनएच-74 घोटाले के आरोपी को हिरासत में ले लिया। साथ ही पूछताछ के लिए टीम आरोपी को देहरादून लेकर रवाना हो गई है। बता दें कि गदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गिरिधर नगर निवासी चरन सिंह को कुछ वर्ष पूर्व एनएच-74 के फर्जी तरीके से मुआवजा लेने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

वही इस मामले की जांच चल रही थी। जिसमें आरोपी चरन सिंह जमानत पर रिहा होकर आया था। मामले की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही थी। चरण सिंह ने रुद्रपुर रोड पर ज्ञान विहार कॉलोनी के मोड़ पर सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी खोली हुई है।

आज दोपहर करीब दो बजे चार गाड़ियों में सवार होकर आए पुलिस बल के बीच ईडी के अधिकारियों की टीम ने चरन सिंह को हिरासत में लिया और उसे आनन-फानन में देहरादून की ओर ले गए। पूरी कार्यवाही गुप्त तरीके से हुई। जिसकी स्थानीय पुलिस को भी भनक नहीं लगने दी गई। कुछ मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे पर उन्होंने किसी भी तरीके की जानकारी देने से मना कर दिया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें