नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान में बड़ा ऑपरेशन चलाते हुए अपने लापता पायलट को खोज निकाला है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने एक लंबी पोस्ट में बताया है कि अमेरिका ने अपने इतिहास का एक सबसे मुश्किल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया है। बता दें कि हाल ही ईरान ने अमेरिका के फाइटर जैट को गिराया था, जिसके बाद से ही पायलट लापता चल रहा था। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की तरफ से भीषण गोलीबारी की वजह से रेस्क्यू करने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। लेकिन अमेरिका ने अपने पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इस बारे में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि पिछले कुछ घंटों में अमेरिकी सेना ने इतिहास के सबसे साहसी सर्च ऑपरेशनों में से एक को पूरा किया है। यह ऑपरेशन हमारे एक बहादुर क्रू मेंबर अधिकारी के लिए था। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब वो पूरी तरह सुरक्षित है। ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका कभी भी अपने बहादुर सैनिकों को पीछे नहीं छोड़ता है। उनके मुताबिक रेस्क्यू किए गए पायलट को थोड़ी चोटें हैं, लेकिन वो कुछ दिनों में ठीक हो जाएगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बात पर भी जोर दिया है कि अमेरिका ने ईरान को पूरी तरह खत्म कर दिया है, उसकी वायु क्षमता अब समाप्त हो चुकी है, हर तरफ अमेरिका का ही दबदबा है। ऑपरेशन को लेकर भी ट्रंप ने कुछ बातें बताई हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने पायलट को रेस्क्यू करने के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल किया। ट्रंप ने कहा कि एक बार फिर साबित हो चुका है कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना मौजूद है।
पायलट कैसे हुआ लापता?
बता दें कि शुक्रवार को अमेरिकी फाइटर प्लेन को ईरान ने निशाने पर लिया था। उस हमले के बाद एक पायलट तो सुरक्षित बाहर निकल गया, लेकिन दूसरा लापता बताया गया। बाद में ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गलिबाफ ने इस घटना को एक टर्निंग प्वाइंट करार दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन की बात करने वाला अमेरिका अब पायलटों के शिकार तक सिमट गया है।
Trending
बजट आवंटन और विकास योजनाओं का आधार है जनगणना: डॉ. आरपी रतूड़ी ने दी प्रवासियों को बड़ी चेतावनी
रिटायर्ड जज ने बेटी के तलाक पर गर्व के साथ मनाया जश्न
गंगा कॉरिडोर के प्रथम चरण को रफ्तार: हरिद्वार में 325 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए सीएम धामी की पैरवी
प्रशासन की बड़ी चुनौती: केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी के बीच यात्रा मार्ग खोलना प्राथमिकता
मजबूत इच्छाशक्ति और सही नीतियों का संदेश लेकर बंगाल जाएंगे धामी: भाजपा प्रत्याशियों की जीत का दावा
तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि: चारधाम मार्ग पर भूस्खलन उपचार हेतु मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों की जीत
अज्ञात शव की शिनाख्त के लिए राजपुर पुलिस ने की अपील: सहस्त्रधारा खाई हादसे का शिकार युवक
सुसाइड से पहले जारी वीडियो बना मुख्य आधार: सुखवंत सिंह केस में एसआईटी ने पूरी की प्राथमिक जांच