Friday, March 29, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeराजनीतिमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगत सिंह कोश्यारी से की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगत सिंह कोश्यारी से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से उनके डिफेंस काॅलोनी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सीएम धामी ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न सम सामयिक विषयों पर चर्चा की। बता दें कि पिछले दिनों भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र राज्यपाल पद से इस्तीफा देकर उत्तराखण्ड लौटे हैं। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने राजधानी दून में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। पूर्व सीएम कोश्यारी के राजधानी दून पहुंचने के बाद से ही तमाम नेता और कार्यकर्ता उनसे मुलाकात करने पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में आज सीएम धामी ने उनसे मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें