Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeराजनीतिमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से ली जानकारी

देहरादून: दिल्ली से रुड़की आते वक्त भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की मर्सिडीज कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ऋषभ घायल हो गए हैं। उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली है। इस दौरान मुख्घ्यमंत्री ने उनके समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एंबुलेंस की आवश्यकता होती है, तो उसकी भी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। वहीं उन्होंने ऋषभ पंत की मां से फोन पर वार्ता कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने एवं उपचार में सरकार के स्तर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। हादसे के बाद से ऋशभ पंत की मां सरोज पंत का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बदहवास हैं और बेटे की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना कर रही हैं। हादसे की सूचना पर ऋषभ के अन्य रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंचे हुए हैं और मां को ढांढस बंधा रहे हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें