Thursday, March 28, 2024
No menu items!
Google search engine
HomeUncategorizedदो हजार किमी की दूरी तय कर नैनीताल पहुंची गोलज्यु संदेश यात्रा

दो हजार किमी की दूरी तय कर नैनीताल पहुंची गोलज्यु संदेश यात्रा

नैनीताल। अपनी धरोहर संस्था द्वारा आयोजित गोलज्यु संदेश यात्रा बीते 24 अप्रैल को मुनस्यारी के बोंन गांव से शुरू होकर कुमाऊं व गढ़वाल के सभी जिलों से होते हुए लगभग दो हजार किमी लंबी यात्रा कर नैनीताल पहुँची। नैनीताल पहुचने पर गोल्ज्यू संदेश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।संस्था के सयोजक गणेश मर्तोलिया ने कहा कि संस्था का उद्देश्य उत्तराखंड की संस्कृति को बचाने के साथ ही पहाड़ों में बेहतर स्वास्थ्य सेवा शिक्षा और पहाड़ों में रोजगार को बढ़ावा देना है। ताकि पलायन पर अंकुश लग सके। जिसके लिए अपनी धरोहर संस्था के द्वारा गोलजू संदेश यात्रा शुरू की है। जो उत्तराखंड के सभी जिलों में जाएगी और सभी स्थानों पर गोलजू पंचायत का आयोजन कर क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी एकत्र कर उन समस्याओं के निस्तारण का प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार तक ले जाएगी ताकि क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान किया जा सके।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें