Saturday, April 20, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडबारिश के बाद हिमस्खलन ने मचाई तबाही, जाने कहां हुआ हादसा ?

बारिश के बाद हिमस्खलन ने मचाई तबाही, जाने कहां हुआ हादसा ?

04/10/2022, देहरादून. उत्तराखंड में द्रौपदी इलाके में स्थित डंडा -2 पर्वत शिखर पर हिमस्खलन में कम से कम 21 लोग फंस गए है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, डंडा-2 पर्वत पर 170 पर्वतारोहियों का एक समूह प्रशिक्षण ले रहा था. तभी हुए हिमस्थलन में 29 प्रशिक्षु पर्वतारोही फंस गए. हालांकि इनमें से 8 को रेस्क्यू कर लिया है, जबकि अन्य 21 की तलाश जारी है.

उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा कि आठ पर्वतारोहियों को उनकी टीम के सदस्यों ने बचा लिया और बाकी को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं.

इस पर्वत की शिखर पर जाना पर्वतारोहियों की ट्रेनिंग का हिस्सा होता है. यह जगह समुद्र तल से 16 हजार मीटर की उंचाई पर था, जहां सुबह करीब 7 से 8 बजे के आसपास यह हादसा हुआ. काफी ऊंचाई होने की वजह से हेलीकॉप्टर की मदद से लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है. हिमस्खलन के बाद बचाए गए प्रशिक्षु पर्वतारोहियों को पहले माथली हैलीपैड लाया गया, जो 13 हजार किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित ITBP का कैंप है.

वहीं इस घटना की खबर मिलते ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद मांगी. धामी ने एक ट्वीट करके कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के पर्वतारोहियों की एक टीम पहले ही बचाव अभियान शुरू कर चुकी है. मुख्यमंत्री धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर बात भी की और बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद मांगी.

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें