Thursday, March 28, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडएक और हादसाः त्यूणी से हिमाचल प्रदेश जा रही कार गहरी खाई...

एक और हादसाः त्यूणी से हिमाचल प्रदेश जा रही कार गहरी खाई में गिरी! तीन लोगों की दर्दनाक मौत, हिमाचल के रहने वाले हैं सभी मृतक

विकासनगर। त्यूणी की ओर से हिमाचल प्रदेश जा रही एक कार अनियंत्रित होकर टोंस नदी के किनारे गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आ रही है। सभी मृतक हिमाचल प्रदेश के बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि ये लोग बीती रात को देहरादून विकासनगर से हिमाचल प्रदेश जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। आज गुरुवार को एक कार इच्छाड़ी बांध से करीब छह किमी आगे त्यूणी की ओर सड़क से दुर्घटना ग्रस्त होकर टोंस नदी के किनारे गिर गई। इस सूचना पर तत्काल थाना कालसी पुलिस मय रेस्क्यू उपकरण के मौके पर रवाना हुए। एसडीआरएफ और पुलिस टीम करीब 400 मीटर गहरी खाई में दुर्घटना ग्रस्त वाहन के पास पहुंची। यहां देखा कि लाल रंग की एक ब्रेजा कार (एचपी 08 ए 3768) दुर्घटनाग्रस्‍त हो रखी है। दो लोग कार के पास और एक कार के अंदर मृत पड़े थे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें