Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंड31 जनवरी से शुरू होंगी देहरादून-पंतनगर-हिंडन और पिथौरागढ़ के बीच फिक्स्ड विंग...

31 जनवरी से शुरू होंगी देहरादून-पंतनगर-हिंडन और पिथौरागढ़ के बीच फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं

देहरादून : देहरादून-पंतनगर-हिंडन और पिथौरागढ़ के बीच फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं 31 जनवरी 2023 से शुरू होंगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने फ्लाई बिग एयरलाइन को इस बाबत निर्देश दिए हैं। चिन्यालीसौड़ और गौचर से छोटे एयरक्राफ्ट की सेवाएं शुरू भी शुरू होंगी। इन दोनों रूटों में उड़ान 5.0 के टेंडर में शामिल कर दिया है।

यह जानकारी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर दी। सिंधिया ने पत्र में बताया कि फ्लाई बिग 31 जनवरी 2023 से पिथौरागढ़-पंतनगर, पंतनगर-पिथौरागढ़, पिथौरागढ़-हिंडन, हिंडन-पिथौरागढ़, पिथौरागढ़-देहरादून, देहरादून-पिथौरागढ़ रूट पर फिक्स्ड विंग सेवाएं संचालित करेगा।

केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने के लिए एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया द्वारा नौ नवंबर 2022 को ओएलएस सर्वे किया गया। इसका चार्ट बनाया जा रहा है।

प्री-फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है। 27 नवंबर को सीएम ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से दिल्ली में भेंटकर उत्तराखंड में नागरिक उड्डयन अवस्थापना को मजबूत करने और एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने के संबंध में कई बिंदुओं पर अनुरोध किया था।

उन्हीं बिंदुओं पर की गई कार्रवाई और मौजूदा स्थिति की जानकारी केंद्रीय मंत्री ने पत्र में दी। पत्र में उन्होंने जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विस्तारीकरण के लिए राज्य सरकार से मानकों के अनुरूप भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें