Friday, March 29, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का सूतक लगने के कारण...

उत्तराखंड में साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का सूतक लगने के कारण सभी मंदिरों के कपाट बंद

आज कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। सुबह से ही ग्रहण का सूतक लगने के कारण सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। ग्रहण के बाद मोक्षकाल में शाम को मंदिर खुलने के बाद श्रद्धालु फिर से पूजा-अर्चना कर सकेंगे। यह ग्रहण भारत के सभी भागों में दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार वैसे तो चंद्रग्रहण दोपहर 2:40 से 6:20 के मध्य दिखाई देगा। लेकिन उत्तराखंड में यह शाम 5:32 से शुरू होगा। वहीं, हरिद्वार में यह ग्रहण 5:22 बजे से प्रभावी होगा और 6:19 बजे तक रहेगा। इसलिए श्रद्धालु इस अवधि में गंगा स्नान न करें। आज लगने वाला ग्रहण भरणी नक्षत्र और मेष राशि के चंद्रमा में घटित होगा। कार्तिक मास में चंद्र ग्रहण होने से शुभता रहती हैं। अन्य औषधि फल आदि के उत्पादन में वृद्धि के योग होते हैं। भरणी नक्षत्र में चंद्रग्रहण होने से वस्त्रों के भाव में तेजी व्यापारियों को लाभ होता है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें