Thursday, April 18, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडजोशीमठ भू-धंसावः ग्राउण्ड जीरो पर पहुंचे सीएम धामी! हालातों का लिया जायजा,...

जोशीमठ भू-धंसावः ग्राउण्ड जीरो पर पहुंचे सीएम धामी! हालातों का लिया जायजा, प्रभावितों का जाना हाल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जोशीमठ भू-धंसाव का जायजा लेने ग्राउण्ड जीरो पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम धामी ने लोगों को भरोसा दिया कि सरकार इस समय उनके साथ है और जल्द ही इस समस्या से निपटारा पा लिया जायेगा। सीएम धामी ने कहा कि प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना उनकी पहली प्रथामिकता है। सीएम ने जोशीमठ में भूस्खलन और मकानों में दरार को लेकर आईटीबीपी परिसर में प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक भी की। इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने जोशीमठ के संबंध में अधिकारियों से रिपोर्ट ली। शुक्रवार को उन्होंने जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव मामले में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ भू-धंसाव के कारण अति संवेदनशील (डेंजर जोन) वाले क्षेत्रों में बने भवनों को तत्काल खाली कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और चरणबद्ध ढंग से संवेदनशील जगहों से सबको शिफ्ट किया जाएगा।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें