Friday, April 19, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडरिटायर्ड फौजी की पत्नी रेखा लोहुमी पांडे ने बटोरी सुर्खियां, डबल एमए...

रिटायर्ड फौजी की पत्नी रेखा लोहुमी पांडे ने बटोरी सुर्खियां, डबल एमए और एलएलबी के बाद परिवार के लिए चला रही है टैक्सी

बागेश्वर: एक तरफ जहां पुरुष रोजगार की तलाश में अपना घर छोड़ शहर-शहर भटक रहे है, तो दूसरी तरफ महिलाओं के लिए आज भी अपने घर से निकलकर पहचान बनाना लोहे के चने चबाने जैसा है। लेकिन अगर मन में कुछ करने का जज्बा हो और हाथों में हुनर हो तो कोई भी मकाम मुश्किल नही है। कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है रेखा लोहुमी पांडे ने जो उत्तराखंड की पहली महिला टैक्सी ड्राइवर बन कर सोशल मीडिया में इनदिनों खूब सुर्खियां बटोर रहीं है। आपने भी उनकी वायरल फ़ोटो ज़रूर देखी होगी। रातों रात सोशल मीडिया में रेखा वायरल होने लगी लेकिन उनकी मजबूरी और मजबूत इरादों को शायद आप नही जानते तो आइए जानते है कि रेखा पांडे ने आखिर टैक्सी चलाने की ही क्यों ठानी?

रेखा लोहुमी पांडे उत्तराखंड के बागेश्वर के गरुड़ क्षेत्र के भेटा गांव की रहने वाली है। उनका ससुराल रानीखेत के पास ताड़ीखेत में है। रेखा खूब पढ़ी लिखी हैं, उन्होंने डबल एमए के साथ साथ मास्टर्स इन सोशल वर्क और एलएलबी तक किया है। यानी वो समाज सेविका और वकील भी है।

रेखा के पति मुकेश चंद्र पांडे फौज से रिटायर्ड है। पति के स्वास्थ्य की दिक्कतों की वजह से रेखा के कंधों पर ही परिवार की ज़िम्मेदारी आ गयी थी हालांकि बताया जा रहा कि अब रेखा कि अब रेखा के पति का स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो चुका है। रेखा ने बिना हिचके बिना डरे टैक्सी चलाने की ठान ली। वो हर रोज रानीखेत से हल्द्वानी तक टैक्सी चलाती है। रेखा पिछले दो महीनों से टैक्सी चला रही है। रेखा ने उत्तराखंड की पहली महिला टैक्सी ड्राइवर बनकर महिला सशक्तिकरण की राह में काबिलेतारीफ मिसाल कायम की है। उनके इस कदम से उत्तराखंड ही नही बल्कि पूरे देश की महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा। मुश्किल हालातो से हारने की जगह उनका डटकर सामना किस तरह किया जाए ये रेखा ने कर दिखाया। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने भी उत्तराखंड की पहली महिला टैक्सी ड्राइवर रेखा पांडे को फोन पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं,और उन्होंने रेखा पांडे को महिलाओं के लिए प्रेरणा बताया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें