Friday, March 29, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडसाउथ की मशहूर अभिनेत्री नंदिनी राय ने पूरी की चार धाम यात्रा,...

साउथ की मशहूर अभिनेत्री नंदिनी राय ने पूरी की चार धाम यात्रा, चारधाम यात्रा से प्रसन्न नजर आईं दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री व मॉडल नंदिनी राय

जोशीमठ। दक्षिण भारतीय फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नंदिनी राय चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आयी। जहां अभिनेत्री श्री बदरीनाथ- केदारनाथ सहित गंगोत्री व यमुनोत्री अर्थात उत्तराखंड चारधाम यात्रा कर बेहद प्रसन्न नजर आयी। चारधामों में प्रदेश सरकार और श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के यात्रा इंतजामों की भूरि- भूरि प्रशंसा की। नंदिनी राय ने कहा कि यात्रा के दौरान उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा है। लोगों को यात्रा व्यवस्थाओं को सकारात्मक दृष्टि से देखना चाहिए। उन्होंने आज जोशीमठ में श्री नृसिंह जयंती के अवसर पर श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में भी पूजा अर्चना की। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने उन्हें अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट किया अभिनेत्री नंदिनी राय ने कहा कि उन्होंने यमुनोत्री- गंगोत्री के दर्शन के पश्चात श्री केदारनाथ भगवान के दर्शन भी किये। वह पैदल ही गौरीकुंड से केदारनाथ पहुंची। उन्हें पूरे पैदल रास्तों में शासन- प्रशासन एवं मंदिर समिति का सहयोग मिला।

बृहस्पतिवार को उन्होंने श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन किये।बदरीनाथ में दर्शन अभिषेक पूजा की उन्हें तीर्थयात्रा में कुछ भी दिक्कत नहीं हुई है। श्री बदरीनाथ धाम दर्शन के पश्चात फिल्म अभिनेत्री नंदिनी राय पांडुकेश्वर पहुंची और वहां उन्होंने श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय के साथ योग ध्यान बदरी मंदिर में पूजा अर्चना की।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें