Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में सर्दी का सितम जारी! लोगों को ठंड-कोहरे और पाला से...

उत्तराखंड में सर्दी का सितम जारी! लोगों को ठंड-कोहरे और पाला से नहीं मिल रही राहत

उत्तराखंड में भले ही बारिश या भारी बर्फबारी ना हो रही हो लेकिन बावजूद इसके ठंड में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं है। हालात ये है कि पहाड़ी जिलों के साथ मैदानी जिलों में भी पारा लुढ़क रहा है। आसमान में बादल और कोहरे ने ठिठुरन को बढ़ा दिया है।

देहरादून में तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है उधर ऊधम सिंह नगर के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने सोमवार को मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद जताई है। प्रदेश के हरिद्वार ऊधम सिंह नगर जिले के साथ ही देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिले में भी मैदानी क्षेत्र घने कोहरे से प्रभावित रहने की संभावना है। इन जिलों में सुबह के समय कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग की तरफ से हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिले के कई हिस्सों में कोहरे की अधिकता को देखते हुए यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कुछ क्षेत्रों में शीत दिवस रहने की संभावना है। उधर पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक पाला पड़ने की भी संभावना है। राजधानी देहरादून में भी प्रदेश भर की तरह मौसम साफ रहेगा हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान के 4 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद जताई है। हालांकि प्रदेश भर के मैदानी क्षेत्रों में ही तापमान काफी ज्यादा लुढ़क रहा है। खासतौर पर न्यूनतम तापमान में काफी कमी आ रही है। उधर जिन जिलों में आसमान में बादल होने के कारण सूर्य के दर्शन नहीं हो पा रहे है। वहीं अधिकतम तापमान में भी कमी आ रही है. इस मामले में उधम सिंह नगर जिले में अधिकतम तापमान काफी कम चल रहा है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें