Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में पानी के खतरों से खेलेंगी महिलाएं! खास प्रशिक्षण दे रहा...

उत्तराखंड में पानी के खतरों से खेलेंगी महिलाएं! खास प्रशिक्षण दे रहा पर्यटन विभाग

अब महिलाएं भी पानी के खतरों से खेलकर कॅरियर बनाएंगी। पर्यटन विभाग ने पहली बार 26 मार्च से नारी नौका कोर्स शुरू किया है, जो 30 मार्च को पूरा होगा। महिला व्हाइट वाटर रिवर राफ्टिंग गाइड प्रशिक्षण शिविर में 14 महिलाओं को ये प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने बताया साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाए जाने के उद्देश्य से गंगा नदी में यह नारी नौका कोर्स संचालित किया जा रहा है। बताया, नारी नौका कोर्स के पहले चरण में 14 महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद इन्हें व्यावसायिक रिवर राफ्टिंग क्षेत्र में कार्यरत पंजीकृत फर्मों के माध्यम से तीन माह की इंटर्नशिप भी दी जाएगी। कुर्वे ने बताया पांच दिवसीय प्रशिक्षण देवप्रयाग से शुरू हो चुका है, जो 30 को ऋषिकेश में संपन्न होगा। इन महिलाओं को विदेशी महिला प्रशिक्षक राफ्टिंग संचालन संबंधी सभी गुर सिखा रही हैं। इसमें प्रतिभागियों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें