Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeअपराधशर्मसार : भाई ने सगी बहन को बनाया अपनी हवस का शिकार,...

शर्मसार : भाई ने सगी बहन को बनाया अपनी हवस का शिकार, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुनिया मे भाई बहन का रिश्ता सबसे पवित्र माना जाता है। भाई बहन के आत्मीय रिश्ते का अटूट बँधन के लिए हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का त्योहार भी है जिसमें भाई, बहनों की रक्षा का आजीवन संकल्प लेता हैं। लेकिन जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो रिश्तों से विश्वास उठना लाजमी ही है। ऐसा ही मामला जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में भी देखने को मिला, जहां दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए एक सगे ब भाई ने अपनी ही छोटी बहन को हवस का शिकार बना लिया।

जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी भाई ने भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित किया है। भाई ने अपने ही13 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म किया। वह बार-बार उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर कोतवाली अंतर्गत गांव में डेयरी में कार्यरत युवक की नीयत अपनी ही 13 वर्षीय बहन पर खराब हो गयी। उसके माता-पिता बिलासपुर जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश स्थित फार्म पर काम करते हैं। 21 जून को वह अपनी मां से मिलने गया और अपनी नाबालिग बहन को बाइक पर बैठा कर साथ ले आया। रास्ते में उसने बहन को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपित ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसके बाद वह उसे अपने साथ डेयरी पर ले आया। दरिंदा यहीं नहीं रुका। उसके बाद जंगल में ले जाकर बहन के साथ कई बार दुष्कर्म किया। बार-बार दुष्कर्म का शिकार होने के बाद बहन बदहवास रहने लगी।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें