उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा घटनाक्रम उत्तरकाशी से सामने आया है, यहां यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास एक कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में समा गई। इस हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जहां मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के रिखाऊं खड्ड पास हुआ है। जहां कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसा होते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डामटा पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुई। वहीं पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में उतर रेस्क्यू अभियान शुरू किया, जहां घटनास्थल पर दो शव पड़े मिले। जिनकी पहचान तुषार खत्री और अजय के रूप में हुई। जो डामटा के पास स्थित ढुइंक गांव के रहने वाले थे। दोनों युवक अपने गांव से डामटा जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।
Trending
घर में सलीम वास्तिक पर हमला, सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर
डामटा यमुना नदी हादसे से गांव में शोक की लहर
बीएलओ ड्यूटी मामले में निष्कासन को हाईकोर्ट ने बताया अवैध
जसपुर गांव झड़प: प्रशासन का सख्त कार्रवाई का आश्वासन
शराब घोटाला फैसला: लंबी कानूनी लड़ाई के बाद केजरीवाल-सिसोदिया को राहत
नियामक आयोग आज सुनेगा जनता की पुकार, क्या बिजली दरों में भारी बढ़ोतरी को मिलेगी हरी झंडी?
मकान सूचीकरण उत्तराखंड 2026: जानिए कैसे प्रगणक आपके घर की नंबरिंग करेंगे और कौन सी श्रेणियां होंगी शामिल
काबुल पर हमला: आखिर क्या वजह बनी पाक-अफगान टकराव की?