मेरठ। यूपी के मेरठ से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, यहां सरधना क्षेत्र के मेहरमती गणेशपुर गांव में ईद के दिन ग्राम प्रधान सहीदू के दो सगे भाई भूरा और सैमुद्दीन की निर्मम हत्या कर दी गयी। इस वारदात से गांव में मातम और तनाव का माहौल व्याप्त है। आज रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जब दोनों भाइयों के शव गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। आरोपियों के घरों में आग लगाने की भी कोशिश की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद की शुरुआत कब्रिस्तान में हुई एक मामूली कहासुनी से हुई, जो जल्द ही हिंसक रूप ले बैठी। दोनों पक्षों के बीच धारदार हथियारों से जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें भूरा और सैमुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों भाइयों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक करने से इंकार कर दिया। उनकी मांग है कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। इस बीच फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच की और साक्ष्य जुटाए। एक आरोपी के घर में आग लगाने के प्रयास की भी सूचना हैए जिसे पुलिस ने समय रहते काबू कर लिया। इधर घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर, सीओ आशुतोष कुमार और कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। दोपहर तक शवों को सुपुद-ए-खाक नहीं किया गया था, हांलाकि कुछ लोग परिजनों को समझाने में जुटे थे। वहीं इस मामले में पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
Trending
कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों की अंतिम सूची जारी: मुख्यमंत्री धामी ने क्षेत्रीय और रणनीतिक संतुलन का रखा पूरा ध्यान
अवैध ठेके में सफाई के दौरान तीन की मौत
ईद पर मेरठ में झड़प, दो की मौत
विकास की नई ऊर्जा: पांच नए चेहरों के साथ धामी सरकार की विकास यात्रा पकड़ेगी रफ्तार
देहरादून में दिलाराम चौक से राजपुर तक विशेष अभियान: शहर के पॉश इलाकों में थमेगी वाहनों की रफ्तार
उत्तराखंड के विकास का महाकुंभ: परेड ग्राउंड में 23 मार्च को दिखेगी धामी सरकार की कार्यक्षमता की झलक
राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कसी कमर: उत्तराखंड के सात जिलों में आबकारी बोलियां संपन्न
हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर: स्कूलों में स्थायी प्रधानाचार्य न होने से प्रभावित हो रही शैक्षणिक गुणवत्ता