Tuesday, April 30, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeशिक्षाशासन की ओर से आदेश जारी, प्रदेश में फिर से लौटेगी स्कूलों...

शासन की ओर से आदेश जारी, प्रदेश में फिर से लौटेगी स्कूलों में रौनक

कोरोना के तीसरी लहर के कारण प्रदेश में बंद हुए विद्यालय अब एक बार फिर से खुलने जा रहे हैं। इसके लिए शासन की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। मुख्य सचिव एसएस संधू द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में 7 फरवरी से कक्षा 1 से लेकर कक्षा 9 तक के विद्यालयों की कक्षाएं भी भौतिक रूप से चलाई जाएंगी। गौरतलब है कि 31 जनवरी से प्रदेश में कक्षा 10,11,12 की कक्षाएं भौतिक रूप से संचालित होनी शुरू हो गई थी,और अब शासन के आदेश जारी होने के बाद कक्षा 1 से 9 तक कि कक्षाएं भौतिक रूप से प्रारम्भ हो जाएंगी।हालांकि आंगनबाड़ी केंद्र अभी बन्द ही रहेंगे।
मालूम हो कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के कारण 16 जनवरी से विद्यालय बन्द हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें