Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
HomecrimeSukhdev Singh: CCTV में करणी सेना के अध्यक्ष पर गोलियां बरसाते...

Sukhdev Singh: CCTV में करणी सेना के अध्यक्ष पर गोलियां बरसाते दिखे आरोपी


जयपुर से राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घर में घुसकर किए गए हमले में तीन लोग गंभीर घायल हुए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन इलाज के दौरान सुखदेव सिंह की मौत हो गई।


राजस्थान की राजधानी जयपुर से राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चार बदमाशों ने घर में घुसकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और उनके गनमैन समेत एक अन्य को गोली मार दी। उसके बाद सुखदेव सिंह और उनके गनमैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मौत हो गई, जबकि उनके गनमैन की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, फायरिंग और हत्या की इस घटना के बाद अब शहर भर के पुलिस अधिकारी आरोपियों की तलाश में जुट गए हैं। गोलीबारी की जगह पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।


सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए दो बदमाश
सुखदेव सिंह हत्या मामले में बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। हमले के बाद दो बदमाश बाइक से भागे और दो बदमाशों ने स्कूटी सवार को गोली मारकर स्कूटी छीनी थी। स्कूटी सवार नवीन को भी गोली मारी थी। सुखदेव सिंह की SMS अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। चारों बदमाशों में से दो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।



घर में कूदकर की गई थी फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, श्याम नगर स्थित घर में कूदकर अज्ञात चार बदमाशों ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारी। साथ ही उनके गनमैन नरेंद्र को भी गोली मारी गई। सूचना मिलने पर श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए घटना की पड़ताल में जुट गई है। श्याम नगर में दाना पानी रेस्टोरेंट के पीछे की घटना बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि लॉरेंस विश्नोई गैंग के संपत नेहरा ने पूर्व में सुखदेव सिंह को धमकी दी थी। तब मामले को लेकर जयपुर पुलिस को ज्ञापन दिया गया था।

अस्पताल में जुट रही भीड़ को पुलिस ने रोका
बताया जा रहा है कि अभी कुछ देर पहले जयपुर के श्याम नगर इलाके में गोगामेड़ी के घर के नजदीक ही उन पर हमला हुआ है। फायरिंग की इस घटना की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया पर पहुंची तो वैसे ही उनके समर्थक और समाज से जुड़े लोग अस्पताल पहुंचने लगे। लेकिन उनको अस्पताल में जाने नहीं दिया गया। वहां पर भी पुलिस का बंदोबस्त किया गया है। इस घटना के बाद अब शहर में माहौल खराब नहीं हो इसके लिए भी पुलिस अफसरों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे शहर में हंगामा मचा हुआ है।

आनंदपाल एनकाउंटर केस से चर्चा में आए थे गोगामेड़ी
सोशल मीडिया के जरिए खबर तेजी से वायरल हो रही है। गोगामेड़ी सबसे पहले आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद चर्चा में आए थे। उस समय आनंदपाल के शव को लेकर काफी दिनों तक प्रदर्शन किया गया था। उसके बाद गोगामेड़ी का नाम काफी ज्यादा चर्चा में आया था।



फिल्ममेकर भंसाली को मारा था थप्पड़
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी उस समय चर्चा में आ गए थे जब फिल्म पद्मावती के शूटिंग के दौरान प्रसिद्ध निर्देशक संजय लीला भंसाली को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने उन्हीं के सेट पर जाकर थप्पड़ मार दिया था। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने पद्मावती फिल्म के खिलाफ निरंतर मोर्चा खोलकर पूरे देश में इसका विरोध किया, जिसका नतीजा यह निकला की फिल्म निर्माता को फिल्म का नाम बदलकर पद्मावत करना पड़ा और उसमें से कई दृश्यों को भी हटाना पड़ा। इसके बाद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राजपूत समाज में युवाओं के बीच काफी प्रसिद्ध चेहरा बन गए। सुखदेव सिंह ने 2018 चुनाव में भादरा से भारतीय जनता पार्टी से टिकट भी मांगा था जो सुखदेव सिंह को नहीं मिला था। सुखदेव सिंह की पिछले कई वर्षों से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ आपसी झड़प की खबरें आ रही थी।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें