देहरादून। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर पटेल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई ने अनेक रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अहम भूमिका निभाई। भारत की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं आज प्रदेशभर में लौह पुरूष पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गयी। इस दौरान लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।