Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
Homecrimeदहेज न देने पर बीवी को उतारा मौत के घाट

दहेज न देने पर बीवी को उतारा मौत के घाट

फिर हुई कुप्रथा और लालच के चलते एक महिला की हत्या। नागल पलूनी गांव में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने महिला के पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर महिला को जहर देकर हत्या करने के आरोप लगाये है सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरी ख्वाजगीपुर गावं निवासी सोनू ने कलियर थाना पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस को दी गई तहरीर में सोनू ने बताया कि उसकी बहन सोनिया की शादी दिसंबर 2017 में कलियर थाना क्षेत्र के नागल पलूनी गांव निवासी सचिन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग लाये गये सामान और दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे। इसके चलते ही वह महिला को परेशान करने लगे थे।

दहेज़ के लिए परेशान कर रहे थे महिला को।
मायके से आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज लाने का दबाव बना रहे थे। इसके अलावा महिला के कोई बच्चा नहीं था। इस बात को लेकर भी ससुराल के लोग उसका उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप है कि ससुरालियों का विरोध करने पर ससुराल पक्ष ने 25 अक्टूबर सोनिया को जहर देकर उसकी हत्या कर दी। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की।

कलियर थाना प्रभारी रविंद्र शाह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सचिन, ससुर समरपाल, सास उषा, ननद रचना और दिनेश निवासी नागल पलूनी थाना कलियर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें