Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeराजनीतिकर्नाटक की जीत को मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया जनता की जीत, राहुल...

कर्नाटक की जीत को मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया जनता की जीत, राहुल गांधी ने भी कसा भाजपा पर तंज

कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों पर रुझान आ गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी रुझानों में कर्नाटक में बीते 38 सालों का ट्रेंड बदलता नहीं दिख रहा है। ट्रेंड के अनुसार एक बार फिर राज्य में सरकार बदलती रही है। रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस 135 सीटें और भाजपा 65 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा सरकार के कई कैबिनेट मंत्री पीछे चल रहे हैं। बेंगलुरु में भी भाजपा पिछड़ गई है। वहीं, जेडीएस केवल 22 सीटों पर आगे है। रुझानों में कांग्रेस बड़ी बढ़त बनाते हुए कर्नाटक में सरकार बनाती दिख रही है। कांग्रेस 135 सीटें और भाजपा 65 सीटों पर आगे चल रही है।
राज्यभर के 36 केंद्रों में मतगणना से रुझान आ गए हैं, चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का ‘रिकॉर्ड’ मतदान दर्ज किया गया था।

राहुल की सदस्यता जाने का बदला जनता ने लियाः अधीर रंजनकांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कर्नाटक के रुझानों में बड़ा बहुमत पाने के बाद भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने तानाशाही कर भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने पर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की थी आज उसी भ्रष्टाचार के चलते कर्नाटक की जनता ने उन्हें राज्य से निकाल दिया।

घोषणापत्र की घोषणाओं को जल्द लागू करेंगेः खरगेकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस को भारी जनादेश देने के लिए कर्नाटक की जनता का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि हम जनता के विश्वास को बनाए रखेंगे और घोषणापत्र में की गई घोषणाओं को जल्द लागू करेंगे। 

छत्तीसगढ़ के सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कर्नाटक में पार्टी की जीत पर भाजपा पर हमला बोला है। बघेल ने कहा कि पहले हमने हिमाचल प्रदेश जीता और फिर कर्नाटक जीता। सीएम ने कहा कि भाजपा हमेशा कांग्रेस मुक्त-भारत की बात करती है, लेकिन अब दक्षिण भारत भाजपा-मुक्त हो गया है।

राहुल गांधी ने भाजपा पर बोला हमला कर्नाटक में रुझानों में कांग्रेस को बड़ा बहुमत मिलने पर राहुल गांधी ने भाजपा पर तंज कसा है। राहुल ने कहा कि कर्नाटक के गरीब लोगों ने सांठगांठ वाले पूंजीपतियों को हरा दिया है। उन्होंने कहा कि हमने इस लड़ाई को नफरत से नहीं लड़ा, इसलिए यहां मोहब्बत का बाजार खुल गया है।

कांग्रेस ने जीती 10 सीटें
चुनाव आयोग के अनुसार कांग्रेस 119 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं पार्टी 10 सीटें जीत चुकी है। बीजेपी 57 सीटों पर आगे चल रही है तो 8 जीत ली है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें