Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडखाई में गिरा पिकअप वाहन! 2 की मौत,13 लोग घायल

खाई में गिरा पिकअप वाहन! 2 की मौत,13 लोग घायल

नैनीताल जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। चार दिन पहले ओखलकांडा में पिकअप वाहन के गिरने से सात लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हो गए थे। रविवार देर रात एक बार फिर से सड़क हादसा हुआ है। दुर्घटना बेतालघाट थाना क्षेत्र में हुई है। यहां रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर 100 फिट गहरी खाई में जा गिरी।

इस हादसे में वाहन में सवार 2 लोगों की मौत हो गई है। 13 लोग घायल हो गए हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर निजी वाहन से बेतालघाट सीएचसी ले जाया गया। अस्पताल में नैनीचैक निवासी 65 वर्षीय उम्मेद सिंह मौत हो गई। पिकअप सवार 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से 14 साल की एक लड़की ने भी दम तोड़ दिया। घायलों में 6 लोगों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें 2 की मौत हो गई है। घायलों ने बताया कि सभी लोग बेतालघाट महोत्सव से खरीदारी कर देर शाम वापस घर लौट रहे थे। थानाध्यक्ष अनीस अहमद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घायलों को सीएचसी लाया गया। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग के बदहाल होने के चलते वाहन खाई में जा पलटा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बेतालघाट में बदहाल सड़क को सही कराने के लिए प्रशासन से मांग करते आ रहे हैं। लेकिन प्रशासन और विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि सड़क मार्ग ठीक नहीं होने के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। चार दिन पहले ही सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। उसके बावजूद भी जिला प्रशासन सड़क बनाने की जहमत तक नहीं उठा रहा है। हादसे के बाद से लोगों में नाराजगी है। पुलिस के मुताबिक मृतक का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें