देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड शासन ने सरकारी कार्यालयों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी है। हाल ही में शिक्षा निदेशक के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। जारी एसओपी के तहत सभी सरकारी दफ्तरों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, प्रवेश-निकास पर निगरानी बढ़ाने और संवेदनशील कार्यालयों में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार या हिंसा की स्थिति में तुरंत प्राथमिकी दर्ज कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी प्रावधान किए गए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी कर्मचारी या शिक्षक की गरिमा और सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में एसओपी का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार का कहना है कि यह कदम सरकारी तंत्र में सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
Trending
चैंपियन के 'धर्मेंद्र' अवतार पर गणेश गोदियाल का कटाक्ष, कहा- वहां सब अपनी मर्जी से गए थे, कुछ गलत नहीं
ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत सत्यापन में तेजी: बाहरी व्यक्तियों की जांच में लापरवाही पर एसएसपी ने दी चेतावनी
मुख्यमंत्री धामी का सख्त संदेश: सरकारी काम में बाधा डालने और कर्मचारियों को डराने वालों पर होगी जेल
सीबीएसई बोर्ड 12वीं मूल्यांकन 2026: शिक्षकों के लिए अभ्यास मॉड्यूल सक्रिय, स्कूलों को तैयारी के निर्देश
चंपावत प्रशासन और सेना का साझा प्रयास: बनबसा में सुचारू रूप से अग्निवीर भर्ती कराने की योजना तैयार
सुरक्षा और तकनीक में भारत-इजरायल सहयोग का विस्तार
कर्णप्रयाग से भराड़ीसैण तक होगा चकाचक मार्ग: एनएच को ड्रेनेज और गड्ढों को भरने के कड़े निर्देश
रुद्रपुर क्राइम न्यूज: गैंगरेप आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज
मुख्यमंत्री धामी का सख्त संदेश: सरकारी काम में बाधा डालने और कर्मचारियों को डराने वालों पर होगी जेल
- by News Desk
- Feb 25, 2026