Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeराजनीतिपंतनगर सिडकुल में कांग्रेस नेता ने क्यों कहा कि मां का दूध...

पंतनगर सिडकुल में कांग्रेस नेता ने क्यों कहा कि मां का दूध पिया है तो बुलाओ SSP को?

रुद्रपुर: उधमसिंह नगर जिले के पंतनगर सिडकुल में शनिवार 11 फरवरी को पुलिस-प्रशासन में उस समय हड़कंप मच गया, जब हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश और कांग्रेस नेता हरीश पनेरू ने आत्मदाह की चेतावनी दी. दोनों अशोक लेलैंड कंपनी के बाहर प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का समर्थन करने पहुंचे थे. अशोक लेलैंड कंपनी के कर्मचारी अपनी कुछ मांगों लेकर धरने पर बैठे हुए हैं. करीब दो घंटे तक कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश और कांग्रेस नेता हरीश पनेरू ने अशोक लेलैंड कंपनी के बाहर हंगामा किया. इस दौरान कांग्रेस नेता हरीश पनेरू ने कहा कि मां का दूध पिया है तो बुलाओ SSP को, ताकि लोगों को न्याय दे सकें. जानकारी के मुताबिक अशोका लेलैंड कंपनी से निकाले गए डिप्लोमाधारियों ने 11 फरवरी को फैक्ट्री के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने कंपनी के गेट पर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया. जैसे ही ये जानकारी कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश और कांग्रेस नेता हरीश पनेरू को मिली, वो भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया.

पुलिस-प्रशासन और कंपनी के अधिकारियों में उस समय हड़कंप मच गया, जब कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश और कांग्रेस नेता हरीश पनेरू ने आत्मदाह की चेतावनी तक दे डाली और कपड़े भी उतार दिए. पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने दोनों को काफी देर तक संमझाने का प्रयास किया, लेकिन वो दोनों अपनी जिद पर अड़े रहे. करीब दो घंटे के बाद ये हाई वोल्टेज ड्रामा खत्म हुआ और कंपनी का मैनेजमेंट वार्ता करने लिए तैयार हुआ. इसके बाद मामला शांत हुआ. वहीं, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सीटी मनोज कत्याल और एसडीएम प्रत्युष सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे.बता दें कि पंतनगर सिडकुल में अशोक लेलैंड कंपनी है. आरोप है कि कंपनी ने साढ़े चार साल का डिप्लोमा कराने के बाद सैकड़ों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया, इससे इन कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. कर्मचारी अशोक लेलैंड कंपनी के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे, तभी उन्हें समर्थन देने के लिए कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश और कांग्रेस नेता हरीश पनेरू पहुंचे थे, जिसके बाद ये हंगामा हुआ.

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें